गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में दिव्यांगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। दिव्यांगजन विभाग और खाद्य एवं रसद विभाग मिलकर संयुक्त रूप से दिव्यांगों का घर बैठे राशन कार्ड बनाएंगे। विभाग दिव्यांगों के आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन से पूरी कराएंगे। दिव्यांगों को सहूलियत देने के लिए पहल की जा रही है। इसके तहत जनपद के दिव्यांगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय नहीं आना होगा। इनके राशन कार्ड दिव्यांग और रसद विभाग मिलकर बनवाने का कार्य करेंगे। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत सबसे पहले दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। यह आवेदन संबंधित पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को भेजा जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद विभ...