पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाने के लिए लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से माह में दो शनिवार को जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से दिव्यांगों के आवेदन पर निर्धारित शनिवार को उसकी जांच की जाती है और उनके प्रतिशत के अनुरूप उनका प्रमाण पत्र दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी में दिव्यांग को यूडीआईडी पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस आवेदन के आलोक में जिले में निर्धारित केन्द्र पर उन्हें जांच के लिए शिविर में भेजा जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाईन आवेदन में पूरे एक वर्ष 2025 के अर्न्तगत 2720 आवेदन प्राप्त हुए। इस आवेदन के आलोक में जांच में पहुंचे और दिव्यांगता के मानक में खरे उतरने वाले 862 लोगों को दिव्यांगता का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। वि...