सहरसा, दिसम्बर 28 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शनिवार के दिन शीत लहर का प्रकोप रहा। घने कोहरे के बीच सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तथा 15 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार की सुबह से ही घना कोहरा के कारण अंधेरा छाया रहा। दोपहर में हवा बंद रहने से थोड़ी राहत मिली। लेकिन दोपहर बाद मंद मंद हवा चलते ही कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई। शाम से पूर्व कोहरे के साथ ठंड ने शहर सहित पूरे जिले को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि शनिवार को छुट्टी रहने से अधिकांश सरकारी कर्मी घर में रहे। खासकर ग्रामीण इलाकों में ठंड का सबसे अधिक असर पड़ा। गांव में हवा की ठंडक भरी थपेड़ो के बीच लोग ठंड से खासे प्रभावित हुए। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठ...