मुंगेर, अगस्त 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में गंगा का रौद्र रूप दिख रहा है। गंगा खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शुक्रवार को दो बजे गंगा नदी का जलस्तर 39.61 मीटर जा पहुंचा। जबकि जिले में गंगा का डेंजर लाइन 39.33 मीटर है। बढ़ते जलस्तर के कारण गांव से लेकर शहर तक बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। सीताचरण बिंद टोली सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। प्रभावित क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थान पर लगातार पहुंच रहे हैं। गंगा का पानी जिस तरह तेजी से बढ़ रहा है, कई इलाकों के लोगों की परेशानी इससे बढ़ गयी है। जिला प्रशासन की ओर से 100 से भी अधिक नावों की व्यवस्था की गई है। दियारा के पांच पंचायतों में बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। सड़क से लेकर खेतों में बाढ़ का पानी तीन से चार फुट तक बह रहा है। घरों में भी दो फुट के करीब पानी घुस गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.