कुशीनगर, फरवरी 10 -- कुशीनगर।सरकार के मिलेट्स अनाज को बढावा देने के लिए शुरू किया गया अभियान का असर अब जिले के किसानों पर दिखने लगा है। किसानों का दलहनी फसलों के प्रति रूझान बढ रहा है। इससे दलहनी फसलों के क्षेत्रफल में बढोत्तरी हुई है। दाल का क्षेत्रफल बढने से लोगों के सेहत में भी सुधार के साथ किसानों का मोनाफा बढेगा, जो जनपदवासियों के लिए शुभ संकेत है। कुशीनगर जनपद का वर्ष 1994 में सृजन होने के बाद जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2,84,306 हेक्टेयर है। जिले में छह लाख किसानों के द्वारा 2,23,836 हेक्टेयर जमीन में खेती की जाती है। जिले की प्रमुख फसलों में गन्ना के अलावा धान, गेहूं, केला, आलू, हल्दी आदि की खेती होती है। इसके अलावा किसान दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती करते हैं। जिले के किसान रबी, खरीफ व जायज सीजन को मिलाकर इन दलहनी फसलों की बुवाई...