मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। दाखिल खारिज के 5544 आवेदनों को समय सीमा पार होने के बाद भी अंचलों ने लंबित रखा है। इसपर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने नारागजी जताई है। दरअसल, पिछले दिनों उन्होंने समीक्षा की तो पाया कि आवेदनों के निष्पादन का कुल औसत 87.77 है। छह अंचल ऐसे हैं, जिनकी स्थिति बेहद खराब है। इसमें बोचहां, मुशहरी, कांटी, कुढ़नी, सरैया और मीनापुर शामिल हैं। डीएम ने 25 अप्रैल तक का अल्टीमेटम संबंधित अंचलाधिकारियों को दिया है। अगर निर्धारित समय के अंदर 90 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन नहीं किया गया तो प्रतिदिन के हिसाब से पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना राजस्व कर्मचारी और सीओ पर लगाया जाएगा। इसकी जवाबदेही डीसीएलआर को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ वे नियमित रूप से मॉनिटरिंग करेंगे, बल्कि जुर्माना की राशि की वसूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.