लखीसराय, जनवरी 23 -- संतोष कुमार, लखीसराय। हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट के केंद्र व राज्य सरकार को आवारा कुत्तों पर नकेल कसने को लेकर जारी निर्देश पर पूरे देश में पशु प्रेमी व आम जनों के बीच बहस चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर जगह आवारा कुत्ते लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। सुबह की सैर पर निकलने वाले बुजुर्ग हो, स्कूल जाने वाले बच्चे हों या फिर दिहाड़ी मजदूर कोई भी इनके हमले से सुरक्षित नहीं है। आए दिन हो रही डॉग बाइट की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। आंकड़ों पर नजर डालें तो सदर अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 15 से 16 डॉग बाइट पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार इनमें से कई मामलों में गंभीर चोटें भी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.