भदोही, फरवरी 19 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को तीन प्रधान, एक बीडीसी पद पर मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। मंगलवार की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। कड़ी सुरक्षा में आज सुबह सात बजे से मतदान होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि डीघ के बनकट, औराई के सरायबाबू एवं ज्ञानपुर ब्लाक के बनकट ज. छनौरा गांव में प्रधान के लिए तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत को सुरियावां ब्लाक के वार्ड संख्या 41 के लिए 19 फरवरी की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और पांच बजे शाम तक चलेगा। उसके बाद 21 फरवरी को आठ बजे सुबह से मतगणना संबंधित ब्लाक में होगी। कहा कि मंगलवार की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा में मतदान की प्रक्रिया को संपादित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.