महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज । जिले में एसआईआर के दौरान 75 हजार 27 मतदाता घर-घर सत्यापन के बाद भी नहीं मिले। इनको अनट्रेसेबल/अनुपस्थित श्रेणी में शामिल किया गया है। सर्वे के दौरान इन मतदाताओं का न घर मिला और न पड़ोसी वोटरलिस्ट के नाम से पहचान सके। स्थानीय रिकॉर्ड से पुष्टि हो पाई। कुल मतदाताओं का 3.77 फीसदी यह गायब मतदाता पता नहीं कबसे वोटरलिस्ट में शामिल थे। एसआईआर के तहत अब तक 16 लाख 88, 882 मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। लेकिन 15.26 फीसदी यानी करीब 3.04 लाख वोटर का गणना प्रपत्र नहीं मिल पाया। अब इनके नाम पर वोटरलिस्ट से हटाने का खतरा मंडरा रहा है। 1.29 लाख मतदाता स्थायी पते के वोटरलिस्ट में शिफ्ट करा लिए नाम: जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़े के अनुसार एसआईआर में रविवार तक स्थायी रूप स...