दरभंगा, जनवरी 12 -- दरभंगा। मकर संक्रांति पर जिले में ढाई लाख किलो दही की मांग है। सुधा डेयरी, दरभंगा के प्रबंधक डॉ. सुभाष कुमार ने कहा कि डेयरी ने इसकी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि ससमय सभी रिटेलर के पास दही पहुंच सके इसके लिए डेयरी अपने डिस्ट्रीब्यूटर के अलावा पांच दही एक्सप्रेस चलाकर दही की आपूर्ति करेगी। उन्होंने कहा कि अधिक मांग को देखते हुए सुधा डेयरी, दरभंगा में दो लाख लीटर क्षमता के अतिरिक्त कोल्ड स्टोर का प्रबंध किया गया है। मिथिला दूध संघ के एमडी आरके झा ने प्रमंडल के तीनों जिलों में 10 लाख किलो दही आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.