मधुबनी, सितम्बर 15 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। नए मिले डेंगू मरीज के घर व आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फॉगिंग कराई गयी है। जिले के वैसे डेंगू पीड़ित जो जिले या राज्य से बाहर हैं व वहीँ उनका इलाज हो रहा है तो उनकी संख्या दर्जनों में है। मालूम हो कि बरसात में डेंगू एवं चिकनगुनिया के प्रसार की संभावना काफ़ी बढ़ जाती है। साथ ही पर्व त्यौहार में प्रदेश से आने वाले पीड़ित की संख्या में इजाफा का कारण बनते हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी.एस. सिंह सिंह ने बताया कि एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं। त्वचा पर लाल धब्बे या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.