नवादा, फरवरी 5 -- नवादा। राजेश मंझवेकर बिहार सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू किया गया डिजिटल क्रॉप सर्वे नवादा जिले में फिलहाल कछुआ गति से ही जारी है। हालांकि फरवरी माह के तीन दिनों में मामूली तेजी आयी है। जिले में कृषि कार्यों की निगरानी और फसलों के सटीक आंकड़ों के लिए चलाए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे के प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट से स्पष्ट है कि सर्वेक्षण कार्य अब संजीगदी से जारी है, जिसमें कुछ प्रखंडों ने लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में संतोषजनक प्रदर्शन किया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 6,57,233 प्लॉट के सर्वेक्षण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक कुल 1,48,570 प्लॉट का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 22.86 प्रतिशत है। फरवरी महीने के शुरुआती तीन दिनों विशेषत: 1 से 3 फरवरी में सर्वेक्षण की गत...