चंदौली, नवम्बर 15 -- चंदौली, संवाददाता। डीएम चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर तहसील स्तर पर गठित अधिकारियों की टीम ने शनिवार को रैण्डम आधार पर बीज बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 84 बीज दुकानों पर गुणवत्ता और मानकों की जांच किया। वहीं गुणवत्ता परीक्षण के लिए 40 दुकानों से बीजों के नमूने इकठ्ठा किया। इस दौरान बीज दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले में किसानों को गुणवत्ता पूर्ण विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराने के लिए डीएम के निर्देश पर जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए तहसील स्तर पर कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम ने शनिवार को बीज की दुकानों पर आकस्मिक सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 84 दुकानों पर बीज की गुणवत्ता चेक की ग...