कटिहार, सितम्बर 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिले में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाये रहने सेे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। अगले 24 घंटे में भी आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में करीब 17 मिमी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को आसमान में लगभग 80 फ़ीसदी बादल छाया रहा और देर रात तक 13 मिमी बारिश की संभावना है। आने वाले 24 घंटे में भी यही स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा बदलेगी रुख शनिवार को जहां उत्तरी-पूर्वी हवा 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली, वहीं अगले 24...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.