सुपौल, नवम्बर 28 -- सुपौल, वरीय संवाददाता शुक्रवार के दिन का जिले की 27 हजार महिलाएं शुक्रगुजार रहीं। इन 27 हजार महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से कुल 27 करोड़ की राशि भेजी गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सुपौल की इन महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी है। योजना का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में सीधी प्रसारण किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी सावन कुमार व डीडीसी सारा अशरफ ने योजना का लाभ लेने वाली सभी महिलाओं को बधाई दी। इस अवसर पर डीएम सावन कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के त...