इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। होली से पूर्व क्षेत्र के गांव नगला नरिया में आयोजित विशाल जवाबी फाग गायन प्रतियोगिता ने ग्रामीण लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों से आई फाग गायन टीमों ने भाग लिया और पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोलक, मंजीरा और पारंपरिक सुरों की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के बीच जोरदार जवाबी फाग गायन हुआ, जिसमें हास्य-व्यंग्य, तात्कालिक तुकबंदी और सामाजिक संदेशों से सजे गीतों ने खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों की सधी हुई प्रस्तुतियों और रोचक कटाक्षों पर दर्शक देर शाम तक आनंद लेते नजर आए। आयोजक सहदेव व अन्य सहयोगियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.