भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड के सांगठनिक चुनाव के तहत भागलपुर जिला में प्रखंड अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई। जिला के कुल 10 सांगठनिक प्रखंडों में चुनाव कराए गए, जिनमें से नौ सांगठनिक प्रखंडों के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव कार्यक्रम का संचालन जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन साह व जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार थे। अर्जुन साह ने बताया कि एक प्रखंड में तकनीकी कारणों से चुनाव को स्थगित कर दिया गया, जिसकी नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। 20 से 23 फरवरी तक सभी प्रखंडों में चुनाव कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.