औरंगाबाद, दिसम्बर 21 -- औरंगाबाद जिले में पुलिस के द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 20 लोगों को जेल भेज दिया गया। हत्या के मामले में छह लोग गिरफ्तार किए गए वहीं हत्या से प्रयास से संबंधित मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 58 वारंटों का निष्पादन किया वहीं कुर्की जब्ती के आठ मामले निष्पादित किए गए। वाहन जांच अभियान के क्रम में 89 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। शराब मामले में तीन मोबाइल फोन के अलावा 599 किलो महुआ, 43 किलो गुड़, एक कार और एक बाइक जब्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...