सीवान, फरवरी 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 जिले के 53 परीक्षा केन्द्रों पर 17 फरवरी मंगलवार से शुरू हो रही है। सीवान अनुमंडल में 24 व महाराजगंज अनुमंडल में कुल 29 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस वर्ष सीवान सदर प्रखंड में 19, जीरादेई व पचरुखी में 2-2 जबकि हुसैनगंज में एक परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार से महाराजगंज में 14, बसंतपुर में 6, दरौंदा में 5 व भगवानपुर हाट में 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। दो पालियों में 25 फरवरी तक होने वाली वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा की पहली पाली 9.30 से 12.45 व दूसरी पाली 2 बजे अपराहृन से सवा 5 बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले यानि की पहली पाली में 9 बजे तक व दूसरी पाली में डेढ़ बजे तक केन्द्र में प्रवेश की अ...