देवरिया, अप्रैल 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में माननीयों के प्रस्ताव पर कुल लगभग छः करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की शासन से स्वीकृति मिली है। स्वीकृत धनराशि से कुल छः स्थानों पर पर्यटन विकास कार्य होंगे। सभी पर्यटन परियोजनाओं का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कराया जाएगा। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रस्ताव पर विशुनपुरा बाजार स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर पर 1 करोड़ 3 लाख 33 हजार की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे। जबकि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के प्रस्ताव पर गौरी बाजार के पथरहट स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 1 करोड़ एक लाख 16 हजार की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रस्ताव पर पथरदेवा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.