कौशाम्बी, अगस्त 11 -- मंझनपुर, संवाददाता हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा का वितरण किया जा रहा है। 15 अगस्त को जिला तिरंगा मय दिखेगा। जिले में कुल तीन लाख 75 हजार तिरंगा झंडों का वितरण किया जाएगा। जिले में स्वतंत्रता दिवस अबकी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी अगस्त माह से चल रही हैं। जिले में तीन लाख 75 हजार तिरंगा झंडों का वितरण किया जाएगा। नगर पालिका को दस-दस हजार तिरंगा झंडा वितरण करने का लक्ष्य मिला है, वहीं नगर पंचायतों को सात-सात हजार तिरंगा वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। ब्लॉकों को 11-11 हजार तिरंगा वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है। गांव से लेकर शहर तक वितरण चालू हो चुका है। हर घर तिरंगा पहुंचाया जा रहा है। संबंधित विभागों को हिदायत दी गई है कि वह लक्ष्य के सापे...