आरा, सितम्बर 30 -- आरा, हमारे संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कोषांग की ओर से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना और आमजन को चुनाव के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा अनोखे अंदाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। मेहंदी और आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा है। जिले में अब तक दो लाख घरों में भ्रमण किया गया है। साथ ही 6,500 से अधिक नए फॉर्म छह जमा किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जीविका स्वयं सहायता समूह के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेहंदी एवं रंगोली जैसी गतिविधियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.