रामगढ़, नवम्बर 4 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर रफ्तार घटाओं सुरक्षा बढ़ाओ जागरूकता के तहत उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने जिले के मुख्य चौक चौराहे पर ओवर स्पीडिंग अवेयरनेस वीक के तहत जागरूकता अभियान चलाया। परिवहन विभाग झारखंड के निर्देशानुसार 3 नवंबर से 11 नवंबर तक रफ्तार घटाओं सुरक्षा बढ़ाओ जागरूकता अभियान चलाया जाना है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से ओवर स्पीडिंग वाहन चालकों से कुल लगभग 70 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। जागरूकता अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधित कई जानकारियां दी गई। साथ ही उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.