मोतिहारी, जनवरी 2 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सुबह में घना कोहरा छाए रहने से ठंड पूरे शबाब पर रहा। ठंड से लोग कंपकंपाते रहे। घरों में लोग अलाव तापने को विवश थे, जिनके पास हीटर था, वे ठंड से राहत के लिए उसे जला रहे थे। घने कोहरे के कारण सड़कों पर सुबह में सन्नाटा पसरा रहा। यातायात पर असर पड़ा। वाहनों का आवागमन कम रहा। लेकिन दोपहर में धूप निकलने के साथ कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी राहत मिली। धूप निकलने से सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। बाजार भी ग्राहकों से गुलज़ार रहे। घर में ठंड से दुबके बच्चे भी खेल कूद के लिए बाहर आ गए। कड़ाके की ठंड से राहत मिलते चहुंओर लोग धूप सेंकने घरों की छत या बाहर आ गए। दिन में अच्छी धूप निकलने से विगत कई दिनों से ठंड से जूझ रहे लोगों को काफी सकून मिला। पछुआ हवा की रफ्तार भी मंद थी जिससे लोगों ने धूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.