मथुरा, जनवरी 7 -- मथुरा,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जनपद की मतदाता सूची में 3 लाख 73 हजार 805 मतदाता कम हो गए हैं। यानि की अब जनपद में 15 लाख 73 हजार 574 मतदाता हैं। वर्ष 2025 की मतदाता सूची में 23 हजार 823 मतदाता डुप्लीकेट निकले हैं, जिनके नाम अलग-अलग विधान सभाओं की मतदाता सूची में थे। बातते चलें कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची के अनुसार अभी तक जनपद में कुल वोटर 19 लाख 47 हजार 368 मतदाता थे। करीब एक महीने तक चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशन में घर-घर जाकर वोटरों की मैपिंग की गयी। बूथवार कैंप आयोजित किए गए। तमाम प्रयासों के बाद जनपद में 80.81 वोटरों का डिजिटलाइजेशन हो सका। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी जनपद की मतदाता सूची में अब 15 लाख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.