मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीदने के लिए 93 क्रयकेंद्र बनाए गए है। इन क्रयकेंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए प्रभारियों की भी तैनाती कर दी गई है। इस वर्ष 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सभी क्रयकेंद्रों को अनुमोदित कर दिए है। डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग के 33 क्रयकेंद्रों के अलावा यूपीएसएस, पीसीएफ, मण्डी समिति और एफसीआई की तरफ से क्रयकेंद्र खोले गए है। सिटी ब्लाक के चार क्रयकेंद्र मण्डी परिसर में खोले गए है। इसके अलावा यूपी एसएस ने सबरी में दो क्रयकेंद्र खोला है। पीसीयू के क्रयकेंद्र समोगरा और राजापुर में खोले गए है। कोन ब्लाक में मुजेहरा, बी पैक्स श्रीपट्टी व बी पैक्स चेकसारी को क्रयकेंद्र बनाया गया है। छानबे ब्लाक में भटेवरा में ...