अमरोहा, अप्रैल 5 -- समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 15 जून तक चलेगी। इसके लिए जिले में क्रय केंद्र तो काफी दिनों से खुले हैं लेकिन वहां सन्नाटा पसरा है। किसान अभी केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि विभागीय अफसर जल्द क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में प्रशासन ने गेहूं खरीद को लेकर 38 क्रय केंद्र खोले हैं। इसमें मार्केटिंग विभाग के 10, पीसीएफ के 22, पीसीयू के दो, एफसीआई के तीन, मंडी समिति का एक केंद्र शामिल है। इन केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए लेकर 850 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। डीएम निधि गुप्ता ने भी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है। संबधित संस्थाओं से 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान कराने के लिए कहा गया है। इस बार गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.