भदोही, जनवरी 21 -- भदोही, संवाददाता।कालीन नगरी में 24 से 26 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी एवं बरसात हो सकती है। जिला कृषि मौसम विभाग ने अन्नदाताओं से फसलों की सिंचाई को अभी रोकने का आह्वान किया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश कुमार बरनवाल ने बताया कि सात दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर उत्तरी पंजाब एवं आसपास के इलाकों में रहेगा। इसके कारण जिले में भी 24 से 26 जनवरी के बीच बादल युक्त मौसम एवं किसी भी दिन बूंदाबांदी/हल्की बारिश का असर देखा जाएगा। दिन का तापमान 25 डिग्री एवं रात का 10 से लेकर 15 के आसपास रहेगा। पछुआ हवा का असर रहेगा। किसानों से आह्वान किया कि मौसम के रूख को देखते हुए गेहूं समेत अन्य फसलों की सिंचाई को रोक दें। बरसात के समय गरज-चमक का भी असर बनेगा। उस दौरान घरों से बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.