गौरीगंज, दिसम्बर 16 -- अमेठी। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने चौंकाने वाली तस्वीर सामने रखी है। प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है, लेकिन जिले में पौने तीन लाख मतदाता ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। चारों तहसीलों में कुल 14 लाख 36 हजार 528 मतदाताओं की वोटर लिस्ट की जांच की गई। जिसमें से 2 लाख 74 हजार 948 मतदाता एएसडी यानी एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ की श्रेणी में पाए गए हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार एसआईआर के तहत जिले में 86 प्रतिशत से अधिक डाटा की मैपिंग पूरी हो चुकी है। इस दौरान सबसे अधिक संख्या उन मतदाताओं की सामने आई है, जो जिले से स्थानांतरित हो चुके हैं। ऐसे 1 लाख 22 हजार 411 मतदाता चिन्हित किए गए हैं। बीएलओ द्वारा कई बार सत्यापन के प्रयास के बावजूद ये अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले। इसके अलावा 68 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.