सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुलतानपुर। अब किसानों को खाद-बीज व अन्य सुविधाओं के लिए दूसरे गांव की समितियों पर नही जाना होगा। शासन ने हर गांव में समिति का गठन करने की योजना तैयार की है। प्रथम चरण में 79 समितियों का गठन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष अभी तक 17 सहकारी समिति का गठन हो चुका है। किसानों की गठित समिति को केन्द्र सरकार से दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता मिलेगी। जिले सहकारी समितियों की संख्या 115 है। जिसके माध्यम से किसानों को खाद-बीज मुहैया कराई जाती है। शासन ने किसानों को गांव में ही खाद-बीज की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सहकारी समिति(बीपैक्स) का गठन करने की योजना तैयार की है। प्रथम चरण में जिले में 79 ग्राम पंचायतों में समिति का गठन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक जिल...