भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में महिलाओं को ड्राइविंग में कुशल बनाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। दो एकड़ में ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए पत्र आया है। जमीन चिह्नित करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। महिलाओं को भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंटर में ड्राइविंग ट्रैक, ट्रेनिंग क्लास, थ्योरी क्लास और सिम्युलेटर सहित सभी उपकरणों व यंत्रों की व्यवस्था रहेगी। ये ट्रेनिंग सेंटर जिले में खुलने वाले क्षेत्रीय मोटरयान प्रशिक्षण केंद्र से अलग होगा। पिंक बसों को चलाने के लिए महिला ड्राइवर नहीं मिल रही हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो ड्राइविंग के लिए महिलाओं ने आवेदन नहीं किए हैं। एमवीआई एसएन मिश्रा ने बताया कि जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल खोला जाना है। दो एकड़ में खुलने वाले प्रशिक्षण संस्थान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.