चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा, संवाददता। पशुओं में होने वाले खुरहा बीमारी की कोई सूचना प्रखंडों से पशुपालन विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को सुझाव दिया गया है कि यदि कोई भी पशु असमान्य व्यवहार करता है, तो उसे अन्य पशुओं से अलग कर रखें और तुरंत ही नजदीकी पशुपालन अधिकारी से संपर्क कर उसका इलाज कराएं। पीड़ित पशुओं को तरल खाद्य पदार्थों को खिलाने की सलाह दी गई है तथा जो पशु खुराहा या चकत रोग से पीड़ित होने कि थोड़ा भी लक्षण दिखाई दे तो नजदीकी नजदीकी पशु चिकित्सक को इसकी त्वरित सूचना दें। एक पशुपालक भोला प्रधान ने बताया कि अभी तक पशुओं में इस तरह के बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखा है। थोड़ा बहुत तबीयत खराब होने पर विभाग में जाकर उसका इलाज कराया जाता है। वहीं, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. स्मर जीत मंडल ने बताया कि अभी ज...