बदायूं, अक्टूबर 30 -- बदायूं। जिले में बीते दो दिनों के खराब मौसम के बाद बुधवार सुबह धूप खिली,जिससे लोगों ने सर्दी से कुछ राहत महसूस की। अचानक मौसम के करवट लेने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई थी। खेतों में किसान की धान की फसलें कटी पड़ी थी। धूप खिलने के बाद किसानों के चेहरे की रौनक लौट आई। किसान खेतों में काम करते नजर आए। दो दिन से जारी खराब मौसम के कारण लोगों को सर्दी का अहसान होने लगा था। आलम ये था कि मंगलवार शाम को लोगों की कंपकपी छूट गई। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। लेकिन बुधवार सुबह कुछ देर बादलों की लुकाछिपी के बाद आखिरकार धूप खिली,तो लोगों की बांछे भी खिल उठी। धूप निकलने के साथ तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम साफ होने के बाद बाजारों में भी चहल पहल नजर आई। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों में संक्रमण बढ़ गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.