बिजनौर, फरवरी 17 -- जिले के बच्चों को खसरा और रुबेला से बचाने को सोमवार को सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र ने जिला मुख्यालय के कांशीराम कॉलोनी के प्राइमरी विद्यालय से एमआर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे जनपद में 2163 शिक्षण संस्थाओं में चलेगा। इसमें जिले के 1,32,974 बच्चों को प्रतिरक्षित करने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने जानकारी दी कि टीकाकरण की सुगमता के लिए जिले के सभी राजकीय और निजी स्कूलों में विशेष शिविर (कैंप) लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर बच्चों को टीके लगाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। अभियान के तहत लक्ष्य में कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थी हैं। इसमें 2163 सरकारी स्कूल, निजी शिक्षण संस्थान और मदरसे कवर हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.