सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। घने कोहरे और शीतलहर ने जिले में जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है। शनिवार को जिले में मौसम ने एकबार फिर करवट ली। शुक्रवार को धूप निकला था। लेकिन शनिवार को एक बार फिर सूर्यदेव जिलवासियों को दर्शन नहीं दिए। सुबह से ही घना कोहरा छाया होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। चालकों को विजिबिलिटी कम होने के कारण सावधानी बरतनी पड़ रही है। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। जिले के प्रमुख मार्गों जैसे सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी-दरभंगा हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके : ठंड और गलन भरी हवाओं से लोग घरों में दुबके हुए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईशवर प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सिय...