नोएडा, जून 19 -- नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 21 नए मरीजों की पुष्टि की। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। अब कुल मरीजों की संख्या 460 हो गई है। एक महीने में 343 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी भी 117 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीज की हालत स्थिर है। कोई भी गंभीर नहीं है। अस्पताल में भर्ती समेत अन्य मरीजों से प्रत्येक दिन उनकी हालत को लेकर बातचीत की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.