संतकबीरनगर, जनवरी 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के निवासियों के लिए खुशखबरी वाली खबर है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्थायी भवन निर्माण की संस्तुति एवं अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए प्रशासन से आवंटित जमीन का आवंटन प्रमाण पत्र और पैमाईश कराकर जल्द से जल्द कब्जा प्रमाण पत्र दिलाए जाने की मांग की है। जिससे भवन निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था को डीपीआर बनाने में आसानी हो। जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के जंगलऊन में दो हेक्टेयर जमीन आवंटित है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त डॉक्टर अजय कुमार मिश्र की ओर से नौ अक्तूबर 2025 को डीएम संतकबीरनगर, अपर आयुक्त प्रशासन केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली, संयुक्त आयुक्त कार्मिक, केंद्रीय ...