गुमला, फरवरी 4 -- गुमला, संवाददाता। जिले के 20 गांवों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए मिलिंडा चैरिटेबल ट्रस्ट ने किचन गार्डन अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत जिला मुख्यालय के डीएसपी रोड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण परिवारों को सब्जियों के बीज वितरित किए गए,ताकि वे अपने घर के आसपास पोषण युक्त सब्जियां उगा सकें और महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ बीज देना नहीं,बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। बीज वितरण के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण परिवारों को किचन गार्डन के पैकेज ऑफ प्रैक्टिस की जानकारी भी दी गई। इसमें बुआई की सही तकनीक,समय पर सिंचाई, फसल की देखभाल और कटाई से जुड़ी जरूरी बातें समझाई गईं।जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को जैविक खाद के उपयोग ...