सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर जिले में कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे नागरिकों में भय और चिंता का माहौल है। मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कुत्तों ने 176 लोगों को अपना शिकार बना लिया। कुत्तों के हमलों में बढोतरी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए आने वालों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही जिला अस्पताल में इंजेक्शन लेने वालों की तादाद बढ़ने लगी। मंगलवार को 137 लोग अस्पताल पहुंचे, जिनमें अधिकांश लोग कुत्तों द्वारा काटे गए थे। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कुत्तों के हमलों में वृद्धि को देखते हुए अस्पताल में आवश्यक दवाइयों और टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर नागरिकों में गहरी नाराजगी देखने को मिली है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन और नगर निगम की ओर से कुत्तों के समस्या के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.