किशनगंज, जून 25 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि। बीते कई दिनों से जिले में हो रही बारिश में किसान धान रोपाई के लिए खेत तैयार कर धान रोपाई शुरू कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने कहा कि इस वर्ष जिले में 88 हजार 781 हेक्टेयर भूमि में धान रोपाई का लक्ष्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून की बारिश के साथ ही किसानों ने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी है। मक्का की फसल काटने के बाद खाली पड़े खेतों में अब किसान धान रोपाई में व्यस्त नजर आ रहे हैं। खेतों में हल चलने लगे हैं और बिचड़े रोपने का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। अशरफुल, नजरुल इस्लाम आदि किसानों ने बताया कि मानसून समय पर पहुंचा है। जिससे इस बार खेतों में सही समय पर रोपाई संभव हो रही है। अगर मौसम इसी तरह साथ देता रहा तो इस बार अच्छी उपज की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.