भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। शहर के इंद्रामिल-नईबाजार बाईपास मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार को विद्वत परिषद् का गठन किया गया। साथ ही शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए काम करने का दावा भी। बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा देने के लिए उक्त बैठक का आयोजन शहर में किया गया था। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों को राष्ट्र मजबूती के लिए साथ आना होगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर डा. कुलदीप पांडेय ने भदोही के लोगों का उत्साह देखकर कहा कि जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। डा. कुलदीप पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष करुणापति दुबे (सीए), सचिव के रूप में कुशल पांडेय बनाए गए। उपाध्यक्ष डा. रतीश पाठक, डा. गिरीश मिश्रा, राहुल दुबे, राजेन्द्र पांडेय बने। सह सचिव राहुल सि...