भदोही, फरवरी 12 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जिले में 13 फरवरी को आगमन हो रहा है। प्रोटोकाल के अनुसार सर्वशक्तिधाम मन्दिर चौगुना, सुरियावां हेलीपैड पर दिन में पौने 12 बजे वे लखनऊ से चलकर आएंगे। उक्त मंदिर में भारत माता मूर्ति का अनावरण उनके द्वारा किया जाएगा। उसके बाद 12 बजकर पांच मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरियावां का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साढ़े 12 बजे निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। करीब एक बजे उक्त हेलीपैड स्थल से जनपद प्रयागराज को रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी जिला प्रोटोकाल अधिकारी ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...