कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा। जिले में रंगमंच के कलाकारों को सुविधा के लिए सरकार द्वारा अखड़ा का निर्माण किया जाएगा। जिला पर्यटन सह खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बताया कि अखड़ा निर्माण के लिए सभी सीओ से जमीन संबंधित प्रतिवेदन मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक एकड़ से अधिक भूमि पर इसका निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में कोई भी रंगमंच निबंधित नहीं है और न हीं सरकार स्तर से किसी तरह की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी तरह की आयोजन के लिए सरकार स्तर से राशि उपलब्ध कराई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.