उन्नाव, दिसम्बर 30 -- उन्नाव। जिले में जारी ठंड ने मंगलवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण वाहन भी धीरे-धीरे चल रहे थे। दिनभर धूप न निकलने से गलन और बढ़ गई, और लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। मौसम के अचानक ठंडा होने के कारण अस्पतालों की ओपीडी में सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते शरीर में कंपकंपी, हाथ-पैरों में सुन्नता और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने गर्म कपड़े पहनने, गरम भोजन करने और ठंड से बचाव पर जोर दिया। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में ठंड और कोहरे की संभावना जताई है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.