आगरा, दिसम्बर 18 -- जनपद में अत्यधिक ठंड के चलते जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक संचालित सभी विद्यालय आगामी दो दिन के लिए बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश पत्र जारी किया है। बीएसए ने पत्र में कहा है कि समस्त बोर्ड की ओर से संचालित विद्यालयों को 18 व 19 दिसंबर को बंद रखा जाए। इन दिनों में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहकर विभागीय एवं अन्य प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.