महाराजगंज, जनवरी 12 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने विकास कार्यों की समीक्षा की। योजनाओं के प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश को वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करें। सीएफसी स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीएफसी को लकड़ी उत्पाद व्यवसायियों के लिए और लाभकारी बनाएं। जिले में औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि चिह्नांकन का निर्देश दिया, ताकि व्यवसायियों के लिए बेहतर औद्योगिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने वीबी जीराम जी योजना के संदर्भ में आमजन को जागरूक करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं में जलापूर्ति नहीं शुरू ...