रांची, जुलाई 18 -- खूंटी, प्रतिनिधि। सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा खूंटी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रोजगार कैंप का आयोजन किया गया है, जो 29 जुलाई तक चलेगा। इस भर्ती अभियान के तहत 200 सुरक्षा जवान, 100 सुरक्षा सुपरवाइजर और 100 कैश कस्टोडियन का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कोलेबिरा, जमशेदपुर स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भर्ती अधिकारी लखींदर सरदार ने बताया कि उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। सुरक्षा जवान के लिए उम्र 19-40 वर्ष, ऊंचाई 167.05 सेमी और वजन 56 किलो जरूरी है। सुपरवाइजर के लिए उम्र 21-40 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ 350 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...