औरंगाबाद, जनवरी 15 -- जिले में वर्ष 2025 में 135 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए, जिनमें 85 पुरुष और 51 महिलाएं शामिल हैं, जबकि वर्ष 2024 में 155 मरीज थे। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 9825 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 155 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे जो कुल जांच का 1.57 प्रतिशत था। इसके विपरीत वर्ष 2025 में 15458 लोगों की जांच की गई और 135 लोग पॉजिटिव पाए गए, जो कुल जांच का 0.87 प्रतिशत है। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में मरीजों की संख्या में लगभग 0.7 प्रतिशत की कमी आई, जबकि जांच की संख्या डेढ़ गुना अधिक रही। सदर अस्पताल के संचारी एवं गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन ने बताया कि एचआईवी संक्रमण मुख्यतः असुरक्षित यौन संपर्क, संक्रमित सुई-सिरींज या रक्त से होता है और यह खाने, बर्तनों, कपड़े, बिस्तर, शौचालय, स्विमिंग पूल, छींक या मच्छर से नहीं फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.