जमशेदपुर, जनवरी 10 -- भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया हुई। जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है। वहीं, प्रदेश परिषद प्रतिनिधि पद के लिए पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया की निगरानी जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने की। इस दौरान वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.