भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में लाख कवायद के बाद भी आधी आबादी की संख्या पुरुषों मतदाताओं के बराबर नहीं है। एक हजार पुरुष वोटरों पर करीब 950 महिलाएं मतदाता हैं। उसमें भी सबसे बड़ी तहसील भदोही तीसरे पायदान पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने चिंता जाहिर करते हुए इसे बढ़ाने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि महिला मतदाता पंजीकरण की तहसील-वार समीक्षा एवं डाटा के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया है तीनों तहसीलों में जेंडर रेडियो (बराबरी) 950 से नीचे है। यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। यह स्पष्ट संकेत है कि बड़ी संख्या में योग्य महिला मतदाता अभी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाई हैं। कहा कि आंकड़ों को देखकर चिंता होना लाजमी है। सामने पंचायत एवं विधानसभा चुनाव होने हैं। आधी आबादी आज हर क्षेत्र में आगे है, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.